उत्तराखंड :कोटद्वार राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 10 कोरोना संक्रमितों में से 7 के ठीक हो जाने पर आज उन्हें घर भेज दिया गया।”. आज सुबह वन एवं पर्यावरण मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. हरक सिंह रावत जी की मौजूदगी में बेस चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा फूलों की वर्षा करते हुए ठीक हो चुके कोरोना संक्रमितों को विदाई दी गयी जिसके बाद वे अपने घर जा चुके है।”.।

इस मौके पर मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने बेस चिकित्सालय में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया”.
जिन्होंने “दिनरात” एक करके कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डटे रहे व उनके कार्य की सराहना की और बधाई दी”.|
“अनलॉक 01की गाईड लाईन मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने की जारी।”आज|
प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1341 पहुंची|
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढते ग्राफ के बीच 38 नए मरीज सामने आने से इस महामारी से पीडितों का आंकड़ा 1341 तक पहुंच गया।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो और कोविड-19 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 14 नये मरीज हरिद्वार जिले से हैं जबकि छह बागेश्वर, तीन-तीन देहरादून और टिहरी से, दो-दो उधमसिंह नगर और नैनीताल तथा एक नया मरीज चंपावत से है। अन्य सात नये मामलों की पुष्टि निजी प्रयोगशालाओं से हुई है जिसका विवरण नहीं दिया गया है ।