मोटा मनुष्य ही स्वस्थ होगा, यह जरूरी नहीं है । दुबला-पतला व्यक्ति भी स्वस्थ रह सकता है । जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य बहुत जरूरी है । विद्यार्थी अगर स्वस्थ नहीं रहेंगे तो पढ़ने में मन नहीं लगेगा । वे हमेशा अपने को कमजोर महसूस करते रहेंगे ।
संतुलित भोजन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है । सभी को अपने भोजन में प्रोटीन, विटामिन्स तथा आवश्यक खनिज तत्वों को शामिल करना चाहिए । दूध, घी, मक्खन, फल, हरी सब्जियाँ आदि खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । हमें समय पर भोजन करना चाहिए ।
स्वास्थ्य विषयक पुस्तकें पढ़कर हम स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं । स्वस्थ रहने के लिए हमें स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए । कपड़े और बिछावन आदि सभी साफ-सुथरे होने चाहिए । घर में सूर्य की रोशनी पर्याप्त मात्रा में आनी चाहिए । इससे कीटाणु मर जाते हैं । स्वास्थ्य के लिए अधिक देर तक सोना हानिकारक है । रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है ।