देहरादून : देहरादून मे 49 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 30 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। 20 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए हैं।
नहीं फैला है सामुदायिक संक्रमण
उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण अभी सामुदायिक फैलाव के फेज में नहीं आया है। जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग जारी है। ज्यादातर मामले बाहर से लौटे प्रवासियों के संक्रमित होने के आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

newsvartaindia से बातचीत में उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाले दिनों में और अधिक अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। कहा कि धीरे-धीरे बाजार के खुलने में ढील दे रहे हैं, लेकिन लोगों को दुकानों में भीड़ एकत्रित नहीं होने देनी है।