नई दिल्ली: देशभर में जारी लॉकडाउन का यह चौथा चरण चल रहा है. इस बीच प्रवासी मजदूरों को तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रवासी मजदूरों को अपने घरों का सफर सड़कों पर पैदल चलकर तय करना पड़ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. एक्टर लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं. ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं.

हाल ही में एक शख्स ने एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया. उन्होंने कहा, “ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर.” शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, “पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो.” एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें, संकट के इस समय में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) बसों के अलावा मजदूरों को खाना भी मुहैया कर रहा हैं. एक्टर ऐसा करके पहले भारतीय सेलेब्रिटी बनें हैं, जो प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं. ऐसा करने वाले वह पहले सेलेब्रिटी बने हैं. एक्टर के इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है.