lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

80 KM पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन…

लखनऊ: कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से जहां लोग अपनी शादी आगे बढ़ाने का मजबूर हैं. वहीं, एक लड़की अपनी शादी करने के लिए 80 किलोमीटर चलकर ससुराल पहुंच गई और फिर शादी रचाई. दरअसल, लॉकडाउन की वजह से शादी टल गई थी, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया. शादी के सात फेरे लेने के लिए युवती अकेले घर से निकल पड़ी. 80 किलोमीटर पैदल सफर कर वह मंगेतर के घर पहुंची. मंदिर में शादी रचाई गई. पैदल चलने से युवती के पैरों में छाले पड़ गए. थाना तालग्राम के बैसापुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर पुत्र रघुवीर का कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर तिलक में रहने वाले मामा गोरेलाल की 20 वर्षीय बेटी गोल्डी से प्रेम-प्रसंग चलता था. जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने चार मई को शादी तय कर दी.

दोनों की फोन पर बात होती थी. लॉकडाउन के चलते शादी न होने से गोल्डी और वीरेंद्र उदास हो गए. बुधवार सुबह करीब तीन बजे गोल्डी गांव से अकेले मंगेतर के पास पहुंचने के लिए निकल आईं. 80 किलोमीटर पैदल चलकर बैसापुर गांव पहुंची. वीरेंद्र के परिजनों की सहमति से सकरवारा बगुलिहाई के प्राचीन मंदिर में ब्याह रचाया गया. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रस्में पूरी कराईं.

कानपुर से ही एक शादी का एक और मामला आया है, जो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यह कहानी है कानपुर की बेटी नीलम की जो कि अपने भाई और भाभी के सहारे थे क्योंकि मां-पिता अब इस दुनिया में नहीं है. लेकिन भाई और भाभी ने मारपीट कर इसे बाहर निकाल दिय और पलट कर खोज खबर भी नहीं ली. वह मजबूर बेसहारा लड़की नीर-छीर चौराहे के पास काकादेव इलाके में भिखारीयों के साथ रहने खाने को मजबूर हो गई. इस दौरान, उसे खाना पहुंचाने वाले एक शख्स से प्यार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *