lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

देश मे नहीं थम रहा कोरोना का कहर ,,1873 नए मामले आए सामने. लगतार मौत,,,

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 33 हजार पार कर गया है. गुरुवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 33610 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1873 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1075 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 8373 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने गुरुवार को बताया कि कोरोनावायरस (Covid-19) से ठीक होने के मामले में लगातार सुधार हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अभी टोटल रिकवरी रेट 25.18 प्रतिशत है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यह पॉजिटिव साइन है. उन्होंने बताया कि दो हफ्ते पहले रिकवरी रेट 13 फीसदी था.

उधर, गृह मंत्रालय ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कुछ हद तक यह संकेत दिए हैं कि 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन कई जिलों, जहां कोरोना के मामले न के बराबर हैं, में इससे बचाव को देखते हुए ढील दी जाएगी. मंत्रालय ने बीती रात एक प्रेस रिलीज भी जारी की, जिसमें कहा गया है कि 3 मई तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की जरूरत है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि MHA ने लॉकडाउन के बारे में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की. मीटिंग में लॉकडाउन की वजह से कोरोना के मामलों में स्थिति में सुधार और फायदों पर चर्चा की गई. इस दौरान गृह मंत्रालय की ओर से एक के बाद एक ट्वीट कर बताया गया कि नए दिशा-निर्देश 4 मई को जारी किए जाएंगे.

एक ट्वीट में लिखा है, ‘कोरोनावायरस से लड़ाई में नई गाइडलाइन 4 मई से प्रभावी होगी, जिसमें कई जिलों में महत्वपूर्ण ढील दी जाएगी. इससे जुड़ी जानकारी आने वाले दिनों में साझा की जाएगी.’ गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि कोरोना के हॉटस्पॉट जिलों में कमी आई है. अब 170 से 129 जिलों में ही कोरोना के मामले हैं. ऑरेंज जोन में आने वाले जिले 207 से 297 हो गए हैं.

बताते चलें कि दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक दो लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 31 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *