lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

मंडी में वायरस की दहशत,…

नई दिल्ली: दिल्ली की आजादपुर मंडी के डी ब्लाक की तीन सौ से ज्यादा दुकानें बंद हैं. यहां 21 अप्रैल को एक व्यापारी की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई थी. तभी से मंडी में व्यापारियों और मजदूरों में दहशत का माहौल है. यहां 1400 से ज्यादा थोक के आढ़तियों की दुकानें हैं. यहां एक लाख से ज्यादा लोग आम दिनों में खरीददारी करने आते हैं.

दिल्ली एनसीआर में सब्जी और फल की सप्लाई पर अब कोरोना वायरस असर डाल सकता है. दरअसल दिल्ली की सबसे बड़ी आजादपुर फल और सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के चलते हुई एक आढ़ती की मौत के बाद थोक व्यापारियों और काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है.

आजादपुर मंडी के डी ब्लॉक में तीन सौ से ज्यादा दुकानें बंद पड़ी हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. अनिल मल्होत्रा जैसे सब्जी और फल के आढ़ती आजादपुर मंडी की अपनी थोक दुकान बंद करके घर बैठ गए हैं. उनकी दुकान के सामने ही टमाटर का काम करने वाले एक आढ़ती की 21 अप्रैल को करोना वायरस के चलते मौत हो गई. तभी से वे दुकान पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

अनिल मल्होत्रा ने कहा कि ”ये सरकारों का काम है, हम पर थोप रहे हैं. हम कह रहे हैं कि एक दिन सब्जी, एक दिन फल खोला जाए, अब कोरोना बढ़ चुका है. अब मंडियों पर ताला लगाकर खुले में ग्राउंड पर मंडी लगाई जाए. निरंकारी मैदान, जापानी पार्क जैसे खुले में लगाएं मंडी.”

हालांकि कहा गया है कि मंडी 24 घंटे खुलेगी. सफाई के लिए 600 सफाई कर्मियों को लगाया गया है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दिल्ली पुलिस भी तैनात है. लेकिन ये उपाय भी मंडी में आढ़तियों और मजदूरों में भरोसा नहीं पैदा कर पा रहे हैं. राकेश बुराड़ी से सब्जी खरीदने के लिए आजादपुर मंडी आए. इनके जैसे हजारों सब्जी और फल बेचने वाले खरीददार यहीं से सब्जी ले जाकर फिर दिल्ली एनसीआर में बेचते हैं. लेकिन राकेश जैसे दुकानदार कहते हैं कि पूरी सब्जी इनको नहीं मिल पाई है.

दिल्ली की आजादपुर मंडी में 1400 थोक व्यापारी हैं. यहां हर रोज एक लाख से ज्यादा लोग खरीददारी करने आते हैं. ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने की आशंका यहां ज्यादा है. इसी के चलते व्यापारी आजादपुर मंडी में मेडीकल कैंप लगाकर टेस्ट कराने की मांग भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *