lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

दिल के ऑपरेशन के बाद ‘गंभीर खतरे’ में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन – रिपोर्ट,,,

खबरें आ रही है कि उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह और प्रमुख किम जोंग उन (Kim Jong Un) की सर्जरी के बाद हालत नाजुक है. अमेरिकी के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने न्यूज चैनल सीएनएन को बताया कि इस तरह की खबरों की अमेरिका (America) निगरानी कर रहा है. किम जोंग उन हाल ही में 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के समारोह में शामिल नहीं हुए थे. जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है. वह चार दिन पहले एक सरकारी बैठक के दौरान नजर आए थे. किम के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आ रही हैं.

एक अन्य अधिकारी ने सीएनएन को सोमवार को बताया कि किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रहीं चिंताएं विश्वसनीय हैं, लेकिन इसकी गंभीरता का पता लगाना कठिन है. साउथ कोरिया के एक ऑनलाइन अखबार ‘डेली एनके’ की खबर में कहा गया है कि किम 12 अप्रैल को कार्डियोवस्कुलर सिस्टम (दिल संबंधी ऑपरेशन) प्रक्रिया से गुजरे थे. खबर में कहा गया है कि ज्यादा स्मोकिंग, मोटपे और काम की वजह से उनका यह ट्रीटमेंट किया गया है. इस प्रक्रिया के बाद ह्यांगसन काउंटी के आलीशन घर में उनका इलाज चल रहा है.

इसमें कहा गया है कि किम की हालत में सुधार है और उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम 19 अप्रैल को प्योंगयांग लौट आई है. बता दें कि किम जोंग उन की सेहत से जुड़ी खबरें जुटाना अमेरिकी के लिए टेढ़ी खीर है क्योंकि किम के चारों ओर उनके विश्वास पात्र लोग ही मौजूद रहते हैं. जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय किम जोंग उन काफी ज्यादा स्मोकिंग करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *