उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) का अंतिम संस्कार मंगलवार को उत्तराखंड के पौढ़ी जिले के पैतृक गांव पंचूर में होगा।
पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिता के निधन पर कहा कि वह उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अंतिम यात्रा में शिरकत नहीं कर पाएंगे। साथ ही परिवार से गुजारिश की है कि मंगलवार को अंतिम यात्रा और अन्य संस्कार के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। अपनी मां को लिख पत्र में सीएम ने लिखा- ‘पिता को विनम्र श्रद्धांजलि। हम अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेंगे। पिताजी के कैलाशवाली होने पर मुझे भारी दुख और शोक है। अपील करता हूं कि अंतिम संस्कार में कम से कम लोग शामिल हों। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा।’