lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

तेजस्वी यादव ने किया स्वागत,,,

नई दिल्ली : देश में जारी लॉकडाउन के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है. इस साल के अंत में बिहार में होने वाले चुनाव से पहले राज्य के विपक्षी नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. बता दें कि बिहार और उत्तर प्रदेश के हजारों छात्र कोटा में फंसे हुए हैं.मीडिया में खबर आने के बाद छात्रों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आयी है. सरकार ने छात्रों को वापस अपने राज्य लाने की योजना बनाई है. जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDTV से बात करते हुए कहा कि जैसे विशेष बसें कोटा से छात्रों को लाने के लिए चलायी जा रही हैं वो लॉकडाउन के पूरे कॉन्सेप्ट के साथ अन्याय है. लेकिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस बहाने सरकार पर हमला बोला है उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत भी किया है.

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है “उप्र के मुख्यमंत्री का यह कदम सराहनीय है लेकिन बिहार का क्या करे जहां हज़ारों छात्र कोटा के ज़िलाधिकारी से विशेष अनुमति लेकर आए लेकिन बिहार सरकार ने उन्हें बिहार सीमा पर रोक प्रदेश में नहीं घुसने दिया?विद्यार्थी हो या अप्रवासी मज़दूर बिहार सरकार ने संकट में सभी को त्याग दिया है.”

गौरतलब है कि तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने का नाम ही ले रहा है, शुक्रवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 13835 पहुंच गई है. वहीं मृतकों का आंकड़ा 452 हो गया है. अगर पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1076 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा अब तक 1767 मरीज इस खतरनाक संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *