वैश्विक महामारी कोराना वायरस (कोविड-19) के कारण लगभग एक पखवाड़े के बाद केंद्र सरकार के मंत्री सोमवार को अपने अपने कायार्लयों में पहुंचे और उसी की तर्ज पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत भी देहरादून सचिवालय स्थित अपने कायार्लय आए।
रावत ने यहां शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया और कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से जैसे ही आगे के लिए गाइडलाइन मिलती है, उसके अनुसार कार्यवाही की जानी है। अभी तक प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यही सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी है। कोरोना संक्रमितों के उपचार पर विशेष ध्यान देना है। जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय रखा जाए। जनता का हमें पूरा सहयोग मिला है। यह हमें सुनिश्चित करना है कि आम जन को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं हो।