lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

बाघ में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद …..

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के चलते केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने देश के नेशनल पार्क सेंचुरीज और टाइगर रिज़र्व को लेकर एक एडवाइजरी नए सिरे से जारी की है. जिसके तहत सभी राज्यों को फौरी तौर पर वाइल्ड एनिमल्स को लेकर तुरंत कुछ कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को जारी की गई इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण इंसान से जानवर में फैलने का खतरा है लिहाजा इसको ध्यान में रखते हुए ऐहतियात के तौर पर तत्‍काल कदम उठाए जाएं.

अमेरिका में न्‍यूयॉर्क के एक जू में जिस तरह से एक टाइगर में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं उसके बाद एहतियातन यह एडवाइजरी सरकार ने जारी की है. राज्यों को कहा गया है कि वह दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी तरह के कदम उठाने के बाद मंत्रालय को इसका पूरा ब्यौरा दें

इसके तहत नेशनल पार्क, सेंचुरीज और टाइगर रिजर्व में लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. वेटरेनरी डॉक्‍टरों के साथ फील्ड मैनेजर और फ्रंट लाइन स्‍टाफ के साथ एक टास्क फोर्स का तुरंत गठन किया जाए ताकि इस हालात से निपटा जा सके. 24 घंटे निगरानी के साथ-साथ एक रिपोर्टिंग मैकेनिज्‍म भी तैयार करने को कहा गया है. वाइल्ड लाइफ एनिमल के इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश भी नई एडवाइजरी में जारी किए गए हैं. नेशनल पार्क, सेंचुरीज और टाइगर रिजर्व के आसपास स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *