उत्तराखंड: पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने कोरोना वाइरस के चलते कोटद्वार विधानसभा में स्वास्थ एवं आवश्यक सेवाओं से जुडी विभिन्न मुद्दो पर ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा कोरोना बिमारी से लडने हेतु क्षेत्र में आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों तथा लोगों को बाटे मास्क एवं सिनेटाइज़र।
देश में फैले कोरोना वाइरस के चलते माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये विशेष आवाहन पर प्रदेश में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा हरक सिंह रावत जी द्वारा प्रदेशवासियों तथा क्षेत्रवासियों से उनके तथा उनके परिवार की सुरक्षा हेतु उनकों अपने घरों में रहने का आग्रह किया गया,
तथा उनके द्वारा कोरोना वाइरस से जीतने के लिए इस 21 दिन के लाॅकडाउन का पालन कर इस मुहिम को सफल बनाये रखने का अनुरोध किया गया: एवं
स्वस्थ और सुरक्षित देश के लिए आइये हम सभी सहयोग करें एवं मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन को सफल बनाये इस तरीके के विचारों को प्रकट किया गया’