lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली: नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में करीब चार माह पहले हुए एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत की जांच पुलिस ने शुरू की है. यह जांच अदालत के आदेश पर की जा रही है. बीते 15 अगस्त को डीपीएस स्कूल के परिसर में फोर्थ क्लास एम्पलाई बसंती देवी का शव पेड़ से लटकता मिला था. पुलिस ने मामले को सुसाइट बताया था जबकि बसंती के परिवार वालों का आरोप था कि उसकी हत्या करके, उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है. परिवार वालों की शिकायत पर भी नोएडा पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था
पुलिस के मामला दर्ज न करने पर बसंती के परिवार वालों ने न्यायालय की शरण ली. अब चार महीने बाद न्यायालय के आदेश पर नोएडा के डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल, सुपरवाइजर और एक अन्य के खिलाफ थाना 20 पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बसंती देवी का शव 15 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला था. बसंती के पति राकेश का आरोप था कि उनकी पत्नी पर कुछ ऐसा करने का दवा डाला जा रहा था जो वह नहीं करना चाहती थी और बात ना मानने पर उनकी हत्या कर दी गई. पति ने यह भी आरोप लगाया था कि 15 अगस्त को छुट्टी होने के बाद भी बसंती को जबरन स्कूल बुलाया गया था.
उनके मुताबिक आरोपी प्रेम कुमार और गिरीश पहले भी कई बार बसंती पर दबाव बना चुके थे. उसे तंग करते थे. इसकी शिकायत बसंती ने प्रिंसिपल से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने बसंती की हत्या कर दी. पीड़ित का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद उसने कई बार पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली.

इस मामले में एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर डीपीएस की प्रधानाचार्य सुपरवाइजर प्रेम कुमार व गिरीश जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
डीपीएस की प्रधानाचार्य कामिनी भसीन का कहना है कि मृतक बसंती के पति राकेश का आरोप निराधार है. कुछ कर्मचारियों से पता चला कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान रहती थी. बसंती ने डीपीएस स्कूल में कुछ ही महीने पहले नौकरी शुरू की थी. उन्होंने बताया कि जब इस घटना के बारे में पता चला तो इसकी सूचना खुद उन्होंने पुलिस को दी है. पुलिस द्वारा जो भी जांच होगी, उसमें डीपीएस पूरी तरह से साथ देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>