lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

‘दबंग 3’ हुई और भी खास, पापा-मम्मी के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

नई दिल्ली: Dabangg 3: ‘दबंग 3’ के साथ साई मांजरेकर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसके मुख्य हीरो सलमान खान (Salman Khan) ने साई के सपनों को साकार कर दिया है. लेकिन इससे भी खास बात यह है कि ‘दबंग 3’ में वह अपने माता-पिता महेश मांजरेकर और मेधा मांजरेकर दोनों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं. सलमान खान की ‘दबंग 3 (Dabangg 3)’ में महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा उनकी अर्धांगिनी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक तरह से मांजरेकर परिवार के लिए ऑन-स्क्रीन रीयूनियन होगा. अपने पहले सह-कलाकार सलमान खान द्वारा दबंग परिवार में उनका स्वागत करने के बाद, साई एम मांजरेकर अपने माता-पिता के साथ काम करते हुए वास्तव में घर की तरह महसूस कर रही हैं.
दबंग 3′ के इन खास पलों को लेकर साई एम मांजरेकर ने बताया, ‘मेरे पिता के साथ जो सीन हैं, उसमें मेरी मां भी हैं, जिससे यह मौका और भी खास हो जाता है. शूटिंग के दौरान मैं उत्साह के साथ झूम रही थी. मैं अपने माता-पिता के साथ सेट पर थी, मैं अपनी डेब्यू फिल्म में इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकती थी.’

वही, ‘दबंग 3 (Dabangg 3)’ में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के किरदार रज्जो के पिता के साथ महेश मांजरेकर एक बार फिर शराबी हरिया की भूमिका दोहराते हुए दिखेंगे और मेधा मांजरेकर को हरिया की पत्नी की भूमिका में चुनने का सुझाव भी सलमान खान का ही था. नवोदित अभिनेत्री साई एम मांजरेकर ने ‘दबंग 3’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है. ‘दबंग 3’ प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>