नई दिल्ली: नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार ने दावा किया था कि पीएम मोदी ने साथ काम करने का प्रस्ताव दिया था. इस पर एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत करते हुए उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह पीएम मोदी की ‘उदारता’ थी लेकिन मेरे पिता ने ‘विनम्रतापूर्वक’ मना कर दिया था. अयोध्या मामले पर जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द की ओर से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है. लेकिन मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को केस से हटा दिया गया है. शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार (Modi Government) पर ट्वीट करके निशाना साधा है. क्या ये मुमकिन है कि एक वक़्त में एक ही नाम का टीचर तीन अलग-अलग ज़िलों में एक साथ पढ़ा रहा हो और तीनों के पिता के नाम, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी एक ही हों. उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ये ख़ूब हो रहा है. इनमें एक टीचर असली है और बाक़ी फ़र्ज़ी. पीएम मोदी ने झारखंड में कहा कि भगवान राम अयोध्या से जब निकले थे तब तो राजकुमार राम थे और जब 14 साल के वनवास के बाद वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गए. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 14 साल भगवान राम ने आदिवासियों के बीच बिताए थे.