lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तराखंड: रोजगार महोत्सव देहरादून सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने छात्रों को दिए नियुक्त पत्र,,,,

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मेले में भाग लेने वाली 21 कंपनियों ने 195 युवाओं को नौकरी दी। छात्रों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों ने अपने सेवा काल में देश और जनता की रक्षा की है, अब सरकार उनके परिवार के लोगों को सशक्त बनाकर अपनी जिम्मेदारी उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें शिक्षा अनुदान, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल हैं।

नौकरी पाने के बाद खिले चेहरे
यह मेला सैनिक कल्याण विभाग और आईटीडीए के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। इसमें 21 बड़ी निजी कंपनियों ने भाग लिया। छात्रों को पहले कंप्यूटर और तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद उन्हें नौकरी पाने में सहायता की गई। पहली बार नौकरी पाने के बाद युवाओं के चेहरे खिल गए। छात्रों ने कहा कि अब वे अपने परिवार पर आश्रित होने की बजाय अपने परिवार की आर्थिक सहायता भी कर सकेंगे।

सैनिक परिवारों को सक्षम बनाना लक्ष्य- उपनिदेशक निधि बधानी
सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक निधि बधानी ने कहा कि सैनिकों का परिवार उनके सेवाकाल के बाद भी किसी परेशानी में न पड़े, इसके लिए विभाग हर स्तर पर तैयार रहता है। विभिन्न योजनाओं के जरिए सैनिक परिवारों की सहायता की जाती है। पूर्व सैनिक परिवारों के बच्चों को रोजगार देकर उनका आर्थिक सशक्तीकरण किया जाता है।

प्रशिक्षण और रोजगार के आंकड़े
पिछले दो वर्षों में सैनिक कल्याण विभाग और आईटीडीए के संयुक्त प्रयासों से 628 पूर्व सैनिक आश्रितों को कंप्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वर्तमान में 227 आश्रित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जनवरी 2024 में आयोजित एक अन्य रोजगार मेले में 22 पूर्व सैनिक आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>