नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चल रहे ‘धीमे-धीमे चैलेंज’ (Dheeme Dheeme Chaleenge) का हिस्सा बनने को लेकर उत्सुक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से इस गाने के हूक स्टेप को सिखाने का अनुरोध किया है. शुक्रवार को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस चैलेंज का हिस्सा बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से गाना ‘धीमे-धीमे’ (Dheeme Dheeme Chaleenge) के सिग्नेचर स्टेप सिखाने का अनुरोध किया.
बिग बॉस के घर में फिर होने जा रही है वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स
इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कहा कि वह उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘धीमे-धीमे’ का सिग्नेचर स्टेप जरूर सिखाएंगे. कार्तिक ने लिखा, “जी जरूर आप स्टेप को जल्द पकड़ लेंगी. दीपिका पादुकोण बताइए कब?”