lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तर प्रदेश: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के सिर में मारी गोली,,,,

राशिद ने फहीम को घर बुलाया था और एक कमरे में बात करने लगा। उसी कमरे में पत्नी शबनम को भी रोक लिया। सभी बच्चों को बाहर भेज दिया। घटना के दौरान राशिद का बड़ा बेटा रिहान अपनी पत्नी के साथ अशोक विहार स्थित ससुराल गया था। तीनों कमरे में बात कर रहे थे और उसी दौरान राशिद व फहीम के बीच विवाद हुआ। राशिद ने तमंचे से फहीम और शबनम के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

यूपी के गाजियाबाद स्थित ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र की बुध बाजार कॉलोनी में सोमवार रात 12:30 बजे अवैध संबंधों के संदेह में राशिद ने अपने दोस्त खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी फहीम (32) और अपने सात बच्चों की पत्नी शबनम (36) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय राशिद ने दोस्त फहीम को भी अपने घर पर ही बुलाया था। पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर राशिद का फहीम से विवाद हो गया। राशिद ने तमंचा निकालकर पहले दोस्त और फिर पत्नी के सिर में गोली मारकर भाग गया। घटना की सूचना राशिद के ही बच्चों ने ही पुलिस को दी। थाना प्रभारी से लेकर डीसीपी ग्रामीण सभी अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फहीम के पिता नईम ने टॉनिका सिटी थाने में राशिद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शादी करना चाहते थे शबनम और फहीम
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि रात करीब 12: 40 पर पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी हुई कि बुध बाजार कॉलोनी में झगड़े के दौरान महिला समेत दो लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरी घटना की जानकारी हुई। पूछताछ में पता चला कि राशिद की करीब 20 साल से फहीम से दोस्ती थी। फहीम अविवाहित था। दोनों एक साथ बांस बल्ली का कारोबार करते थे। दोस्ती के कारण एक दूसरे के घर आना जाना था। फहीम और राशिद की पत्नी शबनम के आपस में संबंध बन गए थे और वह दोनों शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारीराशिद के बच्चों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान दी। इसी बात की जानकारी राशिद को भी थी और इस बात से वह अपने दोस्त से खफा था।

फहीम और शबनम के सिर में मारी गोली
सोमवार रात को राशिद ने फहीम को घर बुलाया था और एक कमरे में बात करने लगा। उसी कमरे में पत्नी शबनम को भी रोक लिया। सभी बच्चों को बाहर भेज दिया। घटना के दौरान राशिद का बड़ा बेटा रिहान अपनी पत्नी के साथ अशोक विहार स्थित ससुराल गया था। तीनों कमरे में बात कर रहे थे और उसी दौरान राशिद व फहीम के बीच विवाद हुआ। राशिद ने तमंचे से फहीम और शबनम के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बच्चों ने पहले अपने बड़े भाई रिहान को घटना की जानकारी दी। रिहान ने पुलिस को दोहरे हत्याकांड की सूचना दी। डीसीपी ने बताया कि बच्चों ने शबनम और फहीम के बीच संबंधों की बात बताई है और उसी कारण हत्या भी की गई है। हत्यारोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र कराए हैं।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>