lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तराखंड: हेमकुंड जा रहे यात्रियों ने की स्थानीय लोगों के साथ झड़प,,,

नगर में मामूली बात को लेकर हेमकुंड यात्रा पर आए कुछ उत्पातियों ने स्थानीय लोगों पर डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने तलवारें लहराते हुए जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके वाहनों से भी हथियार बरामद हुए हैं।

हेमकुंड यात्रियों के स्थानीय लोगों से विवाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को ज्योतिर्मठ मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम होने पर हेमकुंड साहिब से लौट रहे लोगों का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने डंडों से लोगों पर हमला कर दिया। तलवारें लहराते हुए लोगों को दहशत में डालने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस आठ लोगों को कोतवाली लेकर आई। तभी नगर के व्यापारी भी एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। वहां पर फिर विवाद हो गया, थाने में हुए विवाद में वहां तैनात एसआई चोटिल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने बताया कि मामूली विवाद पर हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर दी। तलवार लहराने लगे। ऋषिकेश से ही वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार होकर आ रहे हैं, वाहनों में हथियार रखे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को डरा धमका रहे हैं। प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी जानकी देवी ने बताया कि ट्रैफिक जाम होने पर हेमकुंड यात्री आगे चल रही स्कूटी सवार को धमकाने लगे। देखते ही देखते उन्होंने डंडों से हमला कर दिया। मैं छोटे बच्चे के साथ दुकान पर गई थी, उन्होंने मेरे साथ भी धक्का मुक्की की, बच्चा डंडे से बाल-बाल बचा।

पहले भी हुई मारपीट की घटना
कुछ दिन पूर्व ज्योतिर्मठ में पार्किंग को लेकर विवाद में हेमकुंड यात्रियों ने पिता-पुत्र को जख्मी कर दिया था। दूसरे मामले में हेमकुंड साहिब में दो श्रद्धालुओं पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। उनसे जुड़े विवाद के अब तक ज्योतिर्मठ व गोविंंदघाट थाने में दो-दो मामले सामने आ चुके हैं। संवाद

दोधारी तलवार, कृपाण, चाकू और फरसा लेकर यात्रा पर पहुंचे निहंग
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे निहंगों के पास से पुलिस ने तलवार, कृपाण, कुल्हाड़ी, बड़ी दोधारी तलवार, चाकू और फरसा जैसे धारदार हथियार बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस ने जनता की ओर से हत्या का प्रयास, दंगा, घातक हथियार प्रयोग करने, शांति भंग और आपराधिक धमकी देने के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायल एसएसआई की तरफ से हत्या का प्रयास, लोक सेवक को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने व चोट पहुंचाने, दंगा और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस ने मामले में हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत, बिंदर सिंह, गरजा सिंह, हरजोत सिंह और भोला सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी पंजाब के फतेहगढ़ निवासी हैं।

आठ उत्पातियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहनों से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।