lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

हरियाणा के मंत्री विज की कार्रवाई: सब डिवीजन के JE को किया निलंबित,,,,

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के चंदपुरा गांव में बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नहीं बदलने वाले बिजली निगम के जेई (कनिष्ठ अभियंता) संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा के ग्रामीणों ने इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि चंदपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है और इस संबंध में उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया, छावनी के जेई संजय कुमार को लगभग 15 दिन पहले शिकायत दी थी। मगर अब तक न तो ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया और न ही इसे बदला गया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि बिजली के खराब ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में एक घंटे के भीतर ठीक या बदलकर विद्युत आपूर्ति चालू की जाए और ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर या मरम्मत करके बिजली की आपूर्ति की जाए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जहां जेई को सस्पेंड किया गया है वहीं खराब ट्रांसफार्मर को भी बिजली निगम द्वारा बदल दिया गया है।

शायराना अंदाज में दिखे ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अंबाला छावनी स्थित वर्षों पुराने टी-पॉइंट पर दिखे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज से एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य मिलने अंबाला छावनी के टी-पॉइंट पर पहुंचे थे। शांडिल्य ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को कहा कि आपने गत दिवस अंबाला छावनी में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बाढ बचाव प्रबंधों को लेकर लगातार पांच घंटे निरीक्षण किया। इस दौरान शांडिल्य ने विज से आग्रह किया कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखें और थोड़ा आराम भी करें, क्योंकि उनके अंगूठे में चोट लगी हुई है।

इस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुस्कुराते हुए शायरी सुनाई जिसने सभी को भावुक कर दिया। शायरी के बोल इस प्रकार से थे ए अजर आखिर तुझको आना है एक दिन, मेरे काम करते हुए आएगी तो तेरा एहसान होगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मरना तो हर किसी को है, लेकिन अगर मौत काम करते हुए आए तो वह भी एक सौभाग्य की बात होगी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज बेहद शायराना अंदाज में स्वयं लिखी पंक्तियों को पढ़ा
”आपकी दुआओं से ही मैं जिंदा हूं, वरना धरती का मैं छोटा सा परिन्दा हूं, कभी ऊंचा उड़ने की ख्वाहिश नहीं की मैने, काम अधूरे छोड़कर चला जाता यही सोचकर शर्मिंदा हूं, मैं तो धरती का छोटा सा परिंदा हूं। तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, मुझसे टकराने वालों के अंत का पैगाम हूं, राजनीति ने गालिब हमको निकम्मा कर दिया, वरना आदमी तो हम बहुत काम के थे।