उत्तराखंड विशेष: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों की आरक्षण की फाइलन लिस्ट जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का ऐलान किया है। 27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन किया जाएगा। 31 जनवरी की नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है।23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों की आरक्षण की फाइलन लिस्ट जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का ऐलान किया है। जिसके बाद अब एक बार प्रदेश में सियासत गरमाने जा रही है। इससे पहले आरक्षण को लेकर भी अंतिम सूची जारी की गई। जिसमें मामूली फेरबदल करते हुए निकायों को लेकर आरक्षण संबंधी निकायोंं की स्थिति साफ हो पाई है।
बता दें कि 14 दिसंबर को शहरी विकास विभाग की ओर से जारी निगमों, पालिका अध्यक्ष समेत पदों के लिए आरक्षण की सूची जारी की गई थी, इसके बाद 21 दिसंबर तक इसमें आपत्तियां मांगी गई और आज आपत्तियों का निपटारा होते ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान
निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को होगा मतदान
सरकार ने निकाय चुनाव का कार्यक्रम किया जारी
27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक लिये जाएंगे नामांकन पत्र
31 दिसंबर से एक जनवरी तक नामांकन पत्रों की होगी जांच
2 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि
3 जनवरी को निर्वाचन प्रतीक आवंटन की होगी तिथि
23 जनवरी 2025 को होगा मतदान, 25 जनवरी को होगी मतगणना