नई दिल्ली : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा. कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे.’ तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है, लेकिन सुशील मोदी CM नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे हैं.’ आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने सुशील कुमार मोदी का जो वीडियो शेयर किया
इस वीडियो में सुशील मोदी कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘मैंने अमित शाह जी से पूछा कि आप पहली बार बिहार कब आए थे…तब उन्होंने बताया कि 20-25 साल पहले वो पाइप का व्यापार करते थे. यहां उन्होंने पाइप की आपूर्ति की थी और बकाये का भुगतान नहीं हो रहा था. उसके लिए वो आए थे. मैंने और जोर देकर पूछा कि आपका काम हो गया था? उन्होंने कहा, काम हो गया था. मैंने पूछा, कैसे काम हुआ? बोले, बताने की जरूरत नहीं है. कांग्रेसियों की जो संस्कृति थी, उसी का सहारा मुझे लेना पड़ा और काम हो गया.’