lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

मुख्यमंत्री ने कहा,`केंद्र की योजनाएं विकास में मील का पत्थर साबित होंगी,,,,

उत्तराखंड : किच्छा खुरपिया फार्म में Industrial Smart City-High Tech Bus Station और Satellite Aiims की सौगात मिलने पर आज CM पुष्कर सिंह धामी का सम्मान-अभिनंदन हुआ. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विधानसभा किच्छा क्षेत्र में लगभग 8.5 किमी अटरियां सड़क निर्माण, पंतनगर विश्वविद्यालय में बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की आदम कद मूर्ति स्थापना, विभाजन विभीषिका के सेनानियों का स्मारक बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा क्षेत्र में एम्स, बस अड्डा, औद्योगिक स्मार्ट सिटी के निर्माण भविष्य में मील का पत्थर साबित होगें। पूरे देश में सिर्फ 12 नये औद्योगिक स्मार्ट पार्क बनने थे.PM नरेंद्र मोदी ने उनके अनुरोध पर किच्छा का भी चयन इनमें से किया. पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र का स्वर्णिम विकास होगा। 850 एकड़ भूमि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए सरकार ने सौंप दी है। शीघ्र ही एयरपोर्ट का कार्य शुरू होगा.पिछले लगभग पांच दशकों से लंबित जमरानी बांध को भी स्वीकृति मिल गयी है।

उन्होंने कहा कि इस बाँध से पेयजल व सिंचाई की समस्या बहुत हद तक ख़त्म होगी. गिरता हुआ भूजल स्तर भी बढ़ेगा। भारत सरकार ने HMT की भूमि राज्य सरकार को दे दी है। अब राज्य सरकार इस भूमि का इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिए कर सकेगी.प्रदेश को देश के मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जा रहा है.प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से अब योग्यता, प्रतिभा और क्षमतावान युवा को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। गुजरे 3 सालों में 17 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है।

CM ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाए रखने पर लगातार कार्य कर रही है। सख्त धर्मान्तरण रोधी कानून लागू करने के साथ ही किच्छा में अवैध अतिक्रमण को हटाकर 270 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त करवाया है। दंगा रोधी कानून और समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐतिहासिक कार्य भी किए गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में खुरपिया में एक हजार एकड़ में खुलने वाले इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी में अरबों का निवेश होगा.लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार उपस्थित थे।