देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के तैयारियों पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का आला अफसरों से कहा कि वे इसके लिए होने वाली प्रक्रियाओं एवं नियमों को तय समय में तैयार करें.
उन्होंने निर्देश दिए कि UCC के प्राविधानों को व्यवस्थित रूप देने के लिए गठित उप समिति के कार्यों एवं विभिन्न विभागों के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शीघ्र पूर्ण करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC के बाबत लोगों में व्यापक जागरूकता लाई जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। UCC के प्राविधानों को लागू करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष पूर्व CS शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि इस सबंध में 3 उप समितियों का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए गठित उप समिति की अब तक 43 बैठकें हो चुकी हैं. वह 31 अगस्त 2024 तक अपनी रिपोर्ट देगी। नियमों के कार्यान्वयन में सुगमता और पारदर्शिता के लिए गठित उप समिति की 20 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. यह उप समिति भी 31 अगस्त 2024 तक रिपोर्ट देगी।
क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए बनाई गई उप समिति 30 सितम्बर 2024 तक रिपोर्ट देगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, प्रमुख सचिव (न्याय) प्रदीप पंत, DGP अभिनव कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, समिति के सदस्य उपस्थित थे।