lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

गांधी जयंती;स्पेशल

हिसार: राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा की ओर से गोद लिए गए आदमपुर मंडी से खारा बरवाला गांव तक बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्लॉगिंग रन (Plogging run) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर दौड़ते-दौड़ते कचरे की सफाई की. मकसद था, कि क्लीनिंग कैम्पेन से साथ-साथ फिट इंडिया मुहिम में भी अपना सहयोग देना. इस अभियान में हिसार जिला के आदमपुर मंडी और खारा बरवाला के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

यह वीडियो भी देखें:

खारा बरवाला के सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में सफाई के प्रति प्रेरणा मिलती है. युवा सज्जन कुमार और कंचन ने कहा कि इस आयोजन में हिस्सा लेने से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. ऐसा लगता है कि हम अपने देश और समाज के लिए कुछ कर पाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने का आह्वान किया हुआ है. इसके साथ ही राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा का भी प्रयास है कि ग्रामीण तबके के इलाकों का भी सर्वांगीण विकास हो सके. इन्हीं दोनों शख्सियत की प्रेरणा का अनुसरण आदमपुर इलाके में युवाओं और ग्रामीणों द्वारा डॉक्टर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की मदद से किया गया.

राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चन्द्रा के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि सफाई से देश में बीमारियों केा रोका जा सकेगा. इसलिए हमें खुद आगे आकर समाज और घर की सफाई करना चाहिए.

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने हिसार जिले के आदमपुर एरिया के 6 गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया हुआ है. इन गांव में मंडी आदमपुर, खारा बरवाला, किशनगढ़,सदलपुर, आदमपुर गांव और जवाहर नगर शामिल है. डॉक्टर सुभाष चंद्रा का सपना है कि इन तमाम गांवों को देश मे मिसाल के रूप में पेश किया जा सके. इसके लिए बाकायदा उन्होंने यहां विशेष रूप से रणनीति भी बनाई है, ताकि ग्रामीणों का आर्थिक तौर के साथ साथ सामाजिक तौर भी विकास हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *