lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत,,

दिल्ली- शराब घोटाले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट से बेल ऑर्डर रिलीज होने के बाद आज देर शाम तक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हों सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है उन्हें 1 जून तक अंतरिम बेल मिल गई है। 2 जून को उन्हें वापस तिहाड़ जेल जाना होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले से पहले टिप्पणी की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता द्वारा चुने गए सीएम है और अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है जो एक असाधारण मौका है।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जो आदेश आया है उसमें अरविंद केजरीवाल को बिना किसी शर्त के अंतिम जमानत दी गई है उनके वकील का कहना है कि फिलहाल कोर्ट के आर्डर का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद उसे सही से एग्जामिन किया जाएगा कि उस ऑर्डर में क्या कुछ शर्ते दी गई है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली और पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई बड़ा फैक्टर साबित होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के बाद देशभर के आप आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के नेताओं में भारी उत्साह है विपक्ष ने केजरीवाल की जमानत को सच्चाई की जीत बताया है।