lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा,,,

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के जेल जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज कुमार आनंद ने मंत्री पद छोड़ने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) से भी रिजाइन कर दिया है। इस्तीफे के पीछे राज कुमार आनंद ने दो मुख्य कारण बताए हैं। पहला कारण ये कि आम आदमी पार्टी में दलित समाज की लगातार अनदेखी की जा रही थी। राज कुमार आनंद ने कहा कि, आम आदमी पार्टी डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हर जगह लगाती है। उन्हें मानने की बात करती है लेकिन उनके आदर्शों पर नहीं चलती.

वहीं दूसरा कारण बताते हुए राज कुमार आनंद ने कहा कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी अब खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। इसलिए मैं पार्टी के भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता। राज कुमार आनंद ने कहा कि, मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर मैं अब हल्का महसूस कर रहा हूं। क्योंकि मैं पार्टी और सरकार में रहते हुए खुद को असहज महसूस कर रहा था।

राजनीति नहीं बदली, राजनेता बदल गए

राज कुमार आनंद ने कहा कि, वे इसलिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से जुड़े थे क्योंकि यहाँ डॉ भीमराव अंबेडकर की बात की जाती थी। राजनीति बदलने की बात होती थी। केजरीवाल ने खुद कहा था- ‘राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा’। लेकिन आज हालत ये है कि राजनीति नहीं बदली है लेकिन राजनेता बदल गए हैं। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा सीएम कार्यालय को भेज दिया है।

2022 में मंत्री बने थे राज कुमार आनंद

राज कुमार आनंद 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के पटेल नगर से विधायक बने थे। इसके बाद 2022 में उन्हें मंत्री बनाया गया। जिसके बाद वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण विभाग संभाल रहे थे। राज कुमार आनंद पर कुछ दिनों पहले ED की रेड भी पड़ी थी।