CM पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमलावर रुख बरक़रार रखते हुए उसके नेताओं को सनातन और महिला विरोधी करार देते हुए बरसाती मेंढक बताया.उन्होंने एक ही दिन में पहाड़ से मैदान को फिर नापते हुए कहा कि प्रत्याशियों को दिया गया हर वोट सीधा PM नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार ताजपोशी में अहम भूमिका निभाएगा.पुष्कर की लोकप्रियता का अंदाज इससे लगता है कि आज भी महिलाएं और बुजुर्ग उनसे मिलने और मोबाइल फोन पर सेल्फी खींचने के लिए बेताब नजर आईं.

धुमाकोट (पौड़ी गढ़वाल सीट)- चिन्यालीसौंण (टिहरी सीट) और हरिद्वार में जनसभाओं में पुष्कर ने कांग्रेस को जम के आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसका काम सत्ता का दुरूपयोग कर अपनी तिजोरियां भरना है.पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने तमाम लोगों को BJP की सदस्यता ग्रहण कराई.उन्होंने जनसभाओं में केंद्र की मोदी और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को पेश करने के साथ कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ाने की सिफारिश लगा रहे थे। उनको अवाम की इच्छा मालूम हो चुकी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन की वजह से कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ गठबंधन कर लिया है। इस गठबंधन का काम केवल झूठ और भ्रम फैलाना है। कांग्रेसी ने प्रभु श्रीराम पर भी प्रश्न चिन्ह उठाया है। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अनिल बलूनी, विधायक महंत दिलीप रावत मौजूद रहे।
डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़ (Uttarkashi) में जनसभा में CM ने कहा कि PM मोदी का हर पल देशवासियों को समर्पित है। उन्होंने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। अब हर उत्तराखंडवासी उनका साथ देगा कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया.कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति की। कभी श्रीराम मंदिर बनाने की बात नहीं की। मोदी ने पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड को लगभग दो लाख करोड़ की सौगात दी है। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, मनवीर सिंह चौहान एवं अन्य मौजूद रहे।