lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

CM पुष्कर का पिथौरागढ़-विकासनगर में भगवा रंग पक्का करने का अभियान,,,

देवभूमि में पार्टी का भगवा रंग पक्का करने के लिए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और CM पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पिथौरागढ़ से ले के विकासनगर (देहरादून) तक मोर्चाबंदी की.पिथौरागढ़ में देवसिंह मैदान और विकासनगर में दोनों ने जनसभा में मोदी को फिर PM बनाने और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए राज्य की पाँचों सीटों पर BJP प्रत्याशियों को विजयी बना के लोकसभा भेजने को जरूरी करार दिया.

नड्डा ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड का हर व्यक्ति देवतुल्य है। वीरों, जवानों के साथ वन रैंक-वन पेंशन लागू कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्साफ किया. प्रधानमंत्री ने जो कहा था, उसकी के मुताबिक शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उत्तराखंड से विकास की नई गंगा बह रही है।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तराखंड के दर्द को समझा.युवाओं की आकांक्षाओं को पूर्ण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया.राज्य को मुख्यधारा में ले आए. विपक्षी दल कांग्रेस ने उत्तराखंड के साथ धोखा-घोटाले किए.राज्य का विनाश किया। जल, नभ, थल, के साथ ही पाताल में भी घोटाले किए।

उन्होंने कहा कि साल-2014 और 2019 में उत्तराखंड ने सभी 5 लोकसभा सीट भाजपा के खाते में डाली थी.तीसरी बार अजय टम्टा (अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट) एवं सभी पांच सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भेजेंगे तो भारत 2028 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज सबके हाथ में जो मोबाइल है उसमें Made in India लिखा हुआ होगा. ये आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। 97 प्रतिशत मोबाइलों का निर्माण भारत में हो रहा है।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि आज भारत इस्पात उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। मोटर गाड़ी के निर्माण एवं मार्केटिंग में हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है। ऑटोमोबाइल में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। सबसे सस्ती एवं कारगर दवाई आज भारत में बन रही हैं। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धामी को विशेष प्यार से राज्य के विकास के लिए 41 हज़ार करोड़ रुपये का सेंट्रल फंड दिया.देहरादून-दिल्ली, देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए 16 हज़ार करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। गांव-गांव पक्की सड़कें आ रही हैं। ये नया और विकास का उत्तराखंड है। यूनिफॉर्म सिविल कोड में भी उत्तराखंड सबसे आगे चल रहा है। पिथौरागढ़ के 27 गांव को वाइब्रेंट विलेज में चयनित कर उनका विकास कार्य जारी है

CM पुष्कर ने कहा कि भाजपा अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपना प्रसार, एवं संगठन का विस्तार कर चुकी है। भाजपा के बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 4 जून को 400 पार पहुंचने का नारा दिया है। ये नारा मोदी की गारंटी और विकास की चाबी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय मिलनी तय है.विपक्षी पार्टियों को इस बार कोई टिकट लेने वाला भी नहीं मिल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक फ़कीर राम टम्टा, सुरेश गढ़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के समर्थन में नड्डा ने विकासनगर में दोपहर बाद आयोजित जनसभा में कहा कि जातिगत जनगणना की सियासत के जरिये जातियों के आधार पर देश को बांटना अच्छी बात नहीं है। मोदी ने ‘ज्ञान-GYAN’ की बात कही। गरीब, यूथ, अन्नदाता और नारी के विकास से ही देश आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि INDI Alliance सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर हैं। अखिलेश-KCR की बेटी पर घोटाले के आरोप हैं। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम जेल में है.पिछले 10 सालों में 2 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक सहिंता को राज्य में लागू किया। नकल विरोधी,दंगा विरोधी कानून के साथ ही 30 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को प्रदेश में सरकारी नौकरियों में दिया जा रहा है। गरीब परिवारों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दी जा रही रही.पिछले 10 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं.देश इस बार जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम शरण नौटियाल उपस्थित रहे।