CM पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सचिव हरी सेमवाल का हाल जानने देहरादून के Synergy Hospital पहुंचे.डॉक्टरों और अस्पताल प्रबन्धन से उनकी दशा और सुधार के बारे में जानकारी ली.
आबकारी आयुक्त और सिंचाई-महिला सशक्तिकरण-संस्कृति समेत कई अहम महकमों के सचिव सेमवाल को कल अचानक Heart Attack और Brain Clotting के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वह अभी बोलने की सूरत में नहीं हैं.जिस वक्त उनको Attack आया था वह CM आवास पर थे.कल ही विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के चलते उनको कुछ रिपोर्ट देनी थी.
मुख्यमंत्री ने आज 59 वर्षीय सेमवाल को अस्पताल जा के देखा और उनकी चिकित्सा और स्वास्थ्य के बाबत Doctors से जानकारी ली.अस्पताल के MD कमल गर्ग से भी उन्होंने जरूरी जानकारियां लीं.CM के साथ उनके OSD सत्यप्रकाश रावत भी थे.माना जा रहा है कि आघात गंभीर होने के चलते सेमवाल को लम्बे समय तक ईलाज और आराम की जरूरत पड़ सकती है.
उनके खराब स्वास्थ्य के मद्देनजर सत्र के दौरान विधानसभा में उनके महकमों के सवालों के जवाब तैयार करने के लिए किसी अन्य सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है.जिम्मेदारियां बांटी भी जा सकती हैं.सेमवाल को मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र नौकरशाहों में शुमार किया जाता है.