lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तराखंड : देहरादून-हरिद्वार वालों का जाम का झाम ख़त्म!

उत्तराखंड सड़क और परिवहन के लिए आज Golden Day रहा.केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और CM पुष्कर सिंह धामी ने हजारों करोड़ रूपये के NH Projects शुरू और समर्पित किए.देहरादून-हरिद्वार को जोड़ने वाला भूपतवाला-दूधाधारी Fly Over (3 KM) भी चालू कर दिया गया.

गडकरी-पुष्कर ने श्यामपुर रेलवे फाटक के निकट वैली ब्रिज के साथ 4 Lane चौड़ीकरण एवं कॉजवे निर्माण का शिलान्यास सहित 4750 करोड़ रूपये लागत के 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी हरिद्वार में किया। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की 409 लाख रूपये की लागत से हरिद्वार में ऊंची शिवमूर्ति के समीप केबल ब्रिज पर डायनमिक स्थाई फसाड विद्युत सौन्दर्यीकरण का कार्य व शंकराचार्य चौक के समीप Sports Zone का विकास एवं सौन्दर्यीकरण का उद्घाटन किया।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2016 में 2 हजार 517 किमी राष्ट्रीय मार्ग था जो वर्ष 2024 में बढ़कर 3608 किमी हो चुका है। उत्तराखण्ड में 16 हजार करोड़ रूपये के Rope Way मंजूर किए गए हैं. उत्तराखण्ड में जो भी सड़कें बनेंगी, वे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की होंगी। त्यूनी-चकराता-मसूरी-टिहरी-मलेठा (315 KM) तीन हजार करोड़ रूपये की लागत से 2024 में ही 2 Lane बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं परिवहन को आसान बनाएंगी.ऋषिकेश से भारत-चीन सीमा तक बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेंगी। दूधाधारी फ्लाईओवर से हरिद्वार को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

CM पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. यात्रा अब सुगम होती जा रही है.उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी विकास के एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है.प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है. उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है. हमारे शहर तेजी से आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं. युवा उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आज की परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उत्तराखंड विकास पथ पर अग्रसर होगा.वह देवभूमि की तरह ही विकास भूमि कहलाएगा। पहले हरिद्वार से देहरादून जाने में ढाई से तीन घण्टे का समय लगता था.अब 45 से 50 मिनट में पहुँच जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इसके बनने से देश की राजधानी से उत्तराखंड की राजधानी पहुंचने का समय भी महज ढाई घण्टे हो जाएगा।

इस अवसर पर सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक-तीरथ सिंह रावत, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, आदेश चैहान, विधायक प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक के साथ ही सचिव (PWD) डॉ पंकज पांडे-DM धिराज गर्ब्याल-SSP प्रमेन्द्र डोभाल भी उपस्थित रहे.

केन्द्रीय मंत्री ने टनकपुर में भी 2217 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया.मुख्यमंत्री पुष्कर ने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया.गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से सड़कों और राजमार्गों का काम चल रहा है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 87 विस्तार पर दीवारों का भी निर्माण किया जा रहा है।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र प्रतिबद्ध है। काठगोदाम-नैनीताल सड़क को 2-लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ा करने से नैनीताल-मानसखंड मंदिरों तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। काशीपुर-रामनगर रोड 4-लेन होगा.पर्यटकों के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और मानसखंड मंदिरों तक पहुंचना इससे आसान हो जाएगा। बागेश्वर से पिथौरागढ़ तक का कठिन सफर बेहतर, सुरक्षित करने पर भी कार्य होगा.इससे समय की बचत होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि क्षेत्र के विधायक के रूप में मैंने जिन योजनाओं के भूमि पूजन का स्वप्न देखा था,वह आज पूर्ण हो रहा है। उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का स्वप्न साकार करने पर सरकार पूरी रफ़्तार से कार्य कर रही है.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गडकरी के मार्गदर्शन में हमारे सीमांत इलाकों तक सड़कों का मजबूत नेटवर्क बन रहा है। सामरिक दृष्टि से ये बेहद महत्वपूर्ण है.ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट-सांसद अजय टम्टा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, DM नवनीत पाण्डे, SP अजय गणपति भी इस मौके पर उपस्थित रहे.

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>