मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के लिए गंगा जल संग्रह कार्यक्रम में लिया भाग। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, संतों ने उनका पुष्पमाला से स्वागत किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी के नेतृत्व में इस यात्रा में गंगोत्री, यमनोत्री, गंगा और बागेश्वर की सरयू नदी का जल एकत्र कर अयोध्या ले जाया जाएगा। अपने अलग अलग पड़ाव से होते हुए यह यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की यह एक ऐतिहासिक पल है जिससे पूरा देश राममय हो गया है।