यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही इंजीनियरिग की छात्रा से शारीरिक संबंध के लिए दवाब बनाने वाले छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी धमकी दे रहा था। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़ित छात्रा ने शिकायत की है।
पीड़ित छात्रा का कहना है कि यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाला एक छात्र कुछ माह से उससे दोस्ती करने का दवाब बना रहा था। आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि आरोपी कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बना रहा था।