lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

प्रेमी की शादी दूसरी जगह हुई तय, पहले घर फिर थाने गई लड़की,,,

दूसरी जगह शादी तय हो जाने के बाद युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर समझा बुझाकर उसे घर भेजना चाहा, लेकिन वह नहीं मानी। उसने कहा कि दोनों बालिग हैं, उनको साथ रहने से कोई नहीं रोक सकता। परिजनों ने भी समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में पुलिस ने लिखा-पढ़ी कराकर उसको प्रेमी के घरवालों को सौंप दिया।

मामला शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के घर वालों को लगी तो उसकी शादी तय कर दी। 

शादी तय होने के बाद युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। यह देखकर युवक के घर वाले भौचक्का रह गए। उन्होंने उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

युवती थाने में इस बात पर अड़ गई कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुला लिया। थाने में चली कई घंटे की बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद युवती के परिजन वापस चले गए। 

इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के घरवालों को सौंप दिया। थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं। युवती अपने घर नहीं जाना चाहती थी। लिखा-पढ़ी करने के बाद युवती को उसके प्रेमी के घर वालों को सौंप दिया गया है।