आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर दारमा घाटी में चीन सीमा की अंतिम चौकी दावे (16698 फुट) में 36 वीं विहिनी लोहाघाट आईटीबीपी ने बड़े शान से राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान आईटीबीपी लोहाघाट के सेनानी बसन्त नोगल, चौकी प्रभारी सहायक सेनानी विकास दहिया, समेत जवान मौजूद रहे।
बसंत नोगल ने गोठी, झिमिर गांव, दर, बालिंग, ढाकर, विदांग और दावे के सभी चौकी प्रभारियों व हिमवीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, उत्तरकाशी से लगी चीन सीमा पर भी आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया।
उधर,11 वीं एसएसबी डीडीहाट की ओर से भी व्यास घाटी के चीन सीमा के गुंजी, कालापानी और नाभीढांग चौकी तक राष्ट्रीय गान और भारत माता की जयकारों के साथ बड़े शान से तिरंगा झंडा फहराया। धारचूला, गर्ब्यांग, रोंगती पुल में नेपाल सशत्र प्रहरी तथा नेपाल प्रहरी को मिठाई भी बांटी। ध्वजारोहण के बाद सभी सीमा चौकियों व वाहिनी मुख्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया।