lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

चारधाम यात्रा के दौरान पार्किंग पर चल रहा विचार,,,

चारधाम यात्रा हो या पर्यटन सीजन। वाहनों की लंबी कतार और उन्हें पार्क करने के लिए भटकने से आने वाले समय में राहत मिलेगी। सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों में टनल पार्किंग पर काम कर रही है। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद अब शहरी विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है।

पिछले दिनों मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने बैठक में टनल पार्किंग की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शासन ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर टनल पार्किंग की रिपोर्ट मांगी है। सभी पर्वतीय जिलों के डीएम ऐसे पार्किंग स्थलों को चिह्नित करके बताएंगे, जिसके आधार पर आगे का काम होगा।

अपर मुख्य सचिव शहरी विकास आनंद बर्धन ने बताया कि सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद टनल पार्किंग की दिशा में आगे का काम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) पहले से ही प्रदेश में टनल पार्किंग निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहा है। लिहाजा, राज्य सरकार भी आरवीएनएल की मदद से टनल पार्किंग बनाने पर विचार कर रही है।