lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली निदा खान ने लगाए पति पर आरोप,,,

भाजपा में शामिल हुई दरगाह आला हजरत परिवार की बहू निदा खान ने अपने पति और कई ससुराल वालों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें निदा ने ससुराल वालों पर भाजपा में शामिल होने पर तौबा न करने पर उनके मामा की बेटी की शादी में शामिल न होने देने और अपने मुरीदों से उन्हें मरवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शाहदाना इलाके में रहने वाली निदा खान ने एसएसपी को तहरीर दी थी जिस पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। निदा का आरोप है कि 26 मार्च को उनके मामा बब्बू की बेटी शादी थी जिसमें उन्हें और उनके परिवार वालों को भी बुलाया गया था।

वह शादी में पहुंचीं तो उनके मामा ने उन्हें बताया कि उनके पति शीरान रजा, उसके चाचा व नबीरे आला हजरत तस्लीम रजा खां, अरसलान, जरताब और बुरहान ने उनसे कहा है कि निदा जब भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले पर तौबा करेगी तभी उसे शादी में शामिल होने दिया जाएगा वर्ना मुरीदों से कहकर उसे मरवा दिया जाएगा।

निदा ने कहा है कि इसके बाद उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया, तब कहीं मामला शांत हुआ। बुधवार रात बारादरी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। निदा की ओर से पुलिस को दी गई पहली तहरीर में सनसनीखेज आरोप लगाए गए थे।

दूसरी तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट, पहली में लगाया था जानलेवा हमले का आरोप

इसमें निदा ने कहा था कि चुनाव में भाजपा के प्रचार के दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो फेसबुक पर डाला था जिसे उनके पति शीरान, उसके चाचा तस्लीम मियां, अर्सलान, तस्लीम मियां के साले जरताब और बुरहान ने एडिट कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला बनाकर वायरल कर दिया।