उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनाव में शानदार जीत की बधाई दी। सांसदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट की। मुलाकात करने वालों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के अलावा सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी, तीरथ सिंह रावत, नरेश बंसल, रानी राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा शामिल थे।
इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के विकास के विजन और विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उत्तराखंड देश के आदर्श राज्यों की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों के चुनाव में दिए गए योगदान की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुंह मीठा कराकर जीत बधाई दी।