Graphic Era समूह के Hospital की Emergency महकमे में बेहतरीन नई और अत्याधुनिक सुविधाएँ शामिल कर दी गई हैं। उच्च और तकनीकी शिक्षा की दुनिया में डंका बजा रहे समूह के इस शानदार चिकित्सीय सेवा वाले अस्पताल में 24 घण्टे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
तमाम विशिष्ट सेवाओं-चिकित्सीय सुविधाओं से समृद्ध अस्पताल सेलाकुई और झाझरा के बीच बंसीवाला में स्थित है। अस्पताल (ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज) की Emergency से गाइनाकोलॉजी, जनरल फिजिशियन, पल्मोनोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक समेत लगभग सभी महकमे जोड़ दिए गए हैं। रेडियोलॉजी, सी.टी. स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रा साउंड की अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित मशीनें लगाई गई हैं। सी.टी. स्कैन के लिए सबसे आधुनिक एंजियो सी.टी. की सुविधा भी इमरजेंसी में उपलब्ध है। हृदय में स्टन्ट डालने के नजरिए से ये अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा है।
अस्पताल में 1000 एमएम की डिजिटल एक्स-रे मशीन और रोगियों के बेड पर जाकर एक्स-रे करने के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन तथा आपात सेवा के ट्रायज एरिया में सी.आर्म कम्पैटेबिल हाइड्रोलिक बेड्स मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं। बच्चों, शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, हड्डी, सीने, फेफड़े आदि के रोगियों की बेहतर चिकित्सा के लिए अनुभवी और नामी चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। तुरंत सभी तरह के टेस्ट करने के लिए स्थापित लैब्स भी लगातार कार्य करते हैं। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर अत्याधुनिक डिजिटल आपरेशन टेबल और उपकरणों से सुसज्जित है।