lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

राहुल गांधी ने आज मंगलौर में BJP और PM नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार…

Congress के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने आज मंगलौर में BJP और PM नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि BJP ने उत्तराखंड में 3 CM इसलिए दिए क्योंकि पहले वाले दोनों भ्रष्टाचार में लिप्त थे। सभी को भ्रष्टाचार करने के लिए बारी-बारी से मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजा की तरह शासन कर रहे मोदी ने देश को महंगाई और नफरत का तोहफा दिया। कोरोना के दौरान लाखों मौतें होने दी। 500 रूपये से कम में LPG गैस, 5 लाख गरीबों को हर साल 40 हजार रूपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में डालने और 4 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भी फिर किया।

राहुल ने पूछा कि कोरोना के दौरान जब माता-पिता-परिजनों को ऑक्सीज़न-वेंटिलेटर की जरूरत थी तो PM कहाँ थे? जब काँग्रेस मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की तो वह कहते हैं कि काँग्रेस ने गलत किया। रोजगार का वादा किया, उसका क्या हुआ। बल्कि नौकरी-रोजगार छीन लिया गया। हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से निकाला। मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को फिर गरीबी में धकेल दिया। आज 100 लोगों के पास इतना धन है, जितना देश की 40 फीसदी लोगों की संपत्ति के बराबर है।

छोटे कारोबारी और गरीबों से पैसा छीन के अपने 2-3 कारोबारी मित्रों के हवाले कर दिया। दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जब 142 डॉलर एक बैरल का था तो काँग्रेस सरकार ने पेट्रोल-डीजल सस्ता किया। आज जब कच्चा तेल सस्ता हो गया है तो पेट्रोल-डीजल और महंगा कर दिया है। मुनाफा सीधे अपने दो मित्रों की जेब में सीधे डाला जा रहा है। संसद में मोदी जी कहते हैं कि राहुल उनकी नहीं सुनता, सच कहते हैं। मुझे उनसे और उनकी ईशारों पर चल रही ED-CBI से डर नहीं लगता है।

काँग्रेस आम लोगों की सरकार लाएगी। गरीबों-किसानों-छोटे व्यापारियों-मँझोले उद्यमियों और बेरोजगारों-युवाओं की सरकार लाई जाएगी। मोदी सरकार किसानों के खिलाफ 3 काले कानून लाई। इसके जरिये वह किसानों की मेहनत की कमाई को छीनने की कोशिश कर रही थी। काँग्रेस और किसानों ने इसको वापिस लेने के लिए मजबूर किया। मुझे नरेंद्र मोदी के अहंकार को देख के हंसी आती है। वह कहते हैं कि देश में 70 सालों में, कुछ नहीं हुआ। उनके आने से पहले देश में किसानों-मजदूरों ने कुछ नहीं किया। सड़कें-उद्योग-रेल नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही अस्तित्व में आए।