BJP के दृष्टि पत्र में Police Modernisation और कानून-व्यवस्था पर तगड़ा फोकस किया गया है। सबसे अहम पहलू इसमें बड़े और प्रमुख शहरों में Police Commissionerate Syestem को अमल में लाना, बेहद संवेदनशील और ज्वलंत Grade Pay की मांग पर उपयुक्त कदम उठाना और अत्याधुनिक हथियारों व उपकरणों-वाहनों से पुलिस को सुसज्जित कर देना है।
इसके साथ ही राज्य में महिला पुलिस थानों की तादाद को दोगुना किया जाना और 100 महिला पेट्रोलिंग कारें दौड़ाना भी प्राथमिकता में है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में 3 नई सशस्त्र पुलिस बटालियन स्थापित करने का ईरादा भी BJP ने फिर सरकार बनने पर जताया है। अपराध पर अंकुश और नजर रखने के लिए राज्य में पर्याप्त तादाद में CCTV लगाए जाएंगे।
पुलिस की सुरक्षा पर खास ध्यान देते हुए उसके लिए 20 Anti Riot वाहन (वज्र), 4000 बुलेट प्रूफ जैकेट (लेवल-5),20,000 Full Body Protection एंटी रॉयट गियर और पुलिस को तेज व स्मार्ट बनाने के लिए 320 आधुनिक 4 गुणा 4 वाहन भी लिए जाएंगे। पुलिस के पास अभी भी काफी संख्या में भारी भरकम राइफल SLR हैं। इनको पूरी तरह हटाने के लिए हल्की और अधिक सुविधाजनक Insas Rifle खरीदी जाएगी।
दुनिया में बहुत घातक समझी जाने वाली 92 FS बरेटा पिस्टल खरीदने का ईरादा भी दृष्टिपत्र में जतलाया गया है। Love जिहाद से जुड़े कानून को अधिक सख्त बनाया जाएगा। इसमें 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाएगा। सभी दर्ज मामलों को Fast Track कोर्ट में भेजा जाएगा। कॉलेजों और स्कूलों में लड़कियों को पुलिस की तरफ से आत्म रक्षा के लिए निहत्थे लड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।