lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

81,72,173 वोटर लिखेंगे 632 प्रत्याशियों की तकदीर…

विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी होने के साथ ही उत्तराखंड में 81,72,173 वोटर BJP-Congress समेत सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय मिला के 632 प्रत्याशियों की तकदीर 14 फरवरी को लिखेंगे। किस पार्टी और प्रत्याशी को रोमांस के Pince-Princess के लिए नियत दिन उनके भाग्य विधाता वोटों के जरिये सदन पहुँचाने का फैसला करते हैं, इस पर सभी की निगाहें उत्सुकता के साथ गड़ी हुई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने आज Press Conference में कहा कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटरों में 94,471 Service Class हैं, जो सेना, अर्द्ध सैनिक बलों और दूतावासों में हैं। 11,697 बूथ हैं। इनमें वे 59 छोटे बूथ भी शामिल हैं, जो मुख्य बूथ के साथ ही होंगे। ये बूथ वहाँ बनाए गए हैं, जहां 1250 से अधिक वोटर हैं।

इसके साथ ही 1056 मॉडल बूथ, 101 सखी बूथ हैं। सखी बूथ का मकसद महिलाओं में ये एहसास जगाना है कि वे सिर्फ वोटर नहीं हैं। वे चुनाव जैसी अहम जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकते हैं। इस बूथ में सभी कर्मचारी और अधिकारी महिलाएं ही होंगी। 1,65,338 वोटर ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। उनकी उम्र 18 से 19 साल है। 1,58,681 वोटर 80 साल से अधिक उम्र के हैं।

24 पोलिंग स्थल शिफ्ट किए गए हैं। इनमें 14 पिथौरागढ़, 9 चमोली और 1 उत्तरकाशी के हैं। ये वो पोलिंग बूथ हैं, जो मूल स्थान के वोटरों के अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो जाने के कारण बनाए गए हैं। आयोग ने सर्दी और हिमपात के कारण मूल स्थान छोड़ गए लोगों के मताधिकार का ख्याल रखते हुए ये कदम उठाया। 1452 FIR अब तक चुनाव के दौरान हो चुके हैं। इनमें अलग-अलग एक्ट से जुड़े हैं।