टाइम्स नाउ नवभारत-वीटो के ओपिनियन पोल में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनती दिखाई गई है। ओपिनियन पोल के निष्कर्षों में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ 1985 के बाद लगातार दूसरी बार यह कार्यभार ग्रहण करने वाले पहले सीएम होंगे।
ओपिनियन पोल में भाजपा को 403 में से 230-249 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। 137-152 सीटों के साथ सपा दूसरे स्थान पर रहने का दावा किया गया है।
बसपा को तीसरे नंबर पर दिखाते हुए कहा गया है कि इसके वोट प्रतिशत में कमी आएगी। उसे 9-14 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 4-7 सीटें मिलने की बात कही गई है। यह सर्वे 16-30 दिसंबर के बीच किया गया था। इसमें 21480 लोगों को शामिल किया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ सकते हैं चुनाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मगर, कहां से लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी। योगी ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने समय पर चुनाव कराए जाने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि इसका फैसला आयोग को करना है।