जमुई. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई (Jamui) में पुलिस ने नक्सलियों के सहयोगी एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डॉक्टर का नाम शोभाकांत पांडेय बताया गया है जो एक ग्रामीण चिकित्सक (Doctor) है. जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े नक्सली नेता का सहयोगी ग्रामीण चिकित्सक को जिले के चकाई थाना इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली ग्रामीण चिकित्सक 2016 से ही भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बड़े नेता प्रवेश दा और पिंटू राणा का खास बताया गया है.
नक्सली नेता के कहने पर गिरफ्तार ग्रामीण चिकित्सक ने ही विस्फोटक का इंतजाम किया था, जो हाल के दिनों में जुड़पनिया जंगल से बरामद हुआ था, उसी विस्फोटक का इस्तेमाल सोनो थाना इलाके के में बन रहे पुल को विस्फोट कर उड़ाने में होना था. गिरफ्तार नक्सली एक ग्रामीण चिकित्सक है उसके बारे में बताया जा रहा है कि पूर्व में भी नक्सली संगठन के रुपए को वह इधर-उधर किया करता था. गिरफ्तार ग्रामीण चिकित्सक ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि नक्सली संगठन के लेवी का पैसा उसी के पास आता था जिसे वह वापस नक्सलियों को कर देता था.