प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड हिसार के लाडवा निवासी संजय के खिलाफ उसकी पत्नी सीमा ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीमा ने हिसार के आजाद नगर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति सीआरपीएफ में नौकरी करता है और फिलहाल पीएम मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के तौर पर नियुक्त है।
इसी बात की वह उसे धमकी देता है। सीमा ने बताया कि लाडवा निवासी संजय से उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटी पैदा हुई। पति के साथ मनमुटाव के कारण वह दोनों अलग हो गए और अब उनका तलाक का केस चल रहा है। उसने पति से खर्चा लेने के लिए कोर्ट केस दायर किया हुआ है, जबकि उसके पति संजय ने तलाक का केस डाला हुआ है