Editor Anamika Mishra : देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 10वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाए
It was also decided that the 12th standard examination of Himachal Pradesh Board of School Education and the annual examination of colleges would also remain suspended till further orders.
— Information And Public Relations Department, HP (@dprhp) May 5, 2021
आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा परिणाम
छात्रों को दसवीं कक्षा में नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा के छात्रों का अंतिम परिणाम सीबीएसई की ही तरह प्री-बोर्ड की परीक्षाओं में प्राप्तांकों और फर्स्ट एवं सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों को आधार पर तैयार किया जाएगा।