एलन मस्क का नाम तो आपने सुना ही होगा। हम उसी एलन मस्क की बात कर रहे हैं जो टेस्ला के सीईओ हैं और जिनके एक ट्वीट के बाद दूसरी कंपनियों की शेयर आसमान पर पहुंच जाते हैं। एलन मस्क अब भारत में रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं।
एलन मस्क की कंपनी जल्द भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने जा रही है और इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट की सेवाएं कंट्रोल करती है जो कि एक एयरोस्पेस कंपनी है। की स्थापना 2002 में एलन मस्क ने की थी। भारत में इंटरनेट सेवा देने के लिए इंडिया की वेबसाइट लाइव हो गई है और बुकिंग चालू है।
इंटरनेट की प्री-बुकिंग के लिए 99 डॉलर यानी करीब 7,300 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर देने होंगे जो कि राउटर आदि के लिए होंगे। पेमेंट हो जाने के बाद आपकी लोकेशन पर बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। बता दें कि यह सिक्योरिटी 100 फीसदी रिफंडेबल है यानी यदि बुकिंग के बाद आपका मन बदल जाता है तो आप इसे रद्द कर सकते हैं और पैसे वापस ले सकते हैं।
शुरुआत में बीटा टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों को 50-150Mbps की स्पीड मिलेगी, हालांकि एलन मस्क ने कहा है टेस्टिंग पूरा होने के बाद 300Mbps तक की स्पीड दी जाएगी। मस्क ने यह भी कहा है कि Starlink के जरिए पूरी दुनिया में इंटरनेट देने की प्लानिंग है।