lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

धर्म नगरी का अधर्मी पिता,…

उत्तराखंड की धर्म नगरी हरिद्वार में सोमवार को नशे के आदी पिता  ने शराब के लिए अपनी बेटी  पर ही हमला कर दिया. केवल हमला ही नहीं किया, जब बेटी के पैसे देने से इनकार किया तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई  घटना हरिद्वार जिले के थाना श्यामपुर क्षेत्र में चंडीघाट माजरा बस्ती की है.

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया. जंहा लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. लड़की को फिलहाल ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडी घाट पुल के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली ममता के पति का देहांत हो चुका है. चंडीघाट बस्ती में आरोपी पिता करन पुत्र मनोहर झोपड़ी बनाकर रहता है.

40 फीसदी झुलसी लड़की

करन की बेटी ममता भी अपने बच्चों के साथ पास में ही रहती है. वो मेहनत कर पैसे कमाती है. ममता के पति का देहांत हो चुका है. पुलिस के अनुसार करन नशे का आदी है और अक्सर अपनी बेटी से पैसे उधार मांगता था. सोमवार सुबह उसने ममता से 10 हजार रुपये उधार मांगे. आरोप है कि इनकार करने पर करन ने ममता के ऊपर पेट्रोल डाल कर उस पर आग लगा दी. ममता करीब 40 फीसदी जल गई.

परिवार के लोगों से संपर्क की कोशिश

थानाध्यक्ष श्यामपुर दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों से संपर्क करने के साथ ही तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी.