अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। जब तब उनको रिहा नहीं किया जायगा तब तक वह नहीं जाएंगे। काफी देर तक यह हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
गुंडागर्दी से शासन को कोई लाभ नहीं होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि जब तक हमारे बच्चे बाहर नहीं आएंगे हम नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि पीएमओ का आदेश है। वह आदेश की प्रति दिखाएं नहीं तो सुप्रीम कोर्ट में लखनऊ पुलिस व सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ याचिका दायर कर कार्यवाही की मांग करेंगे। इस तरह की गुंडागर्दी करने से शासन को कोई लाभ नहीं होगा।
किसी भी कार्यकर्ता को हिरासत में नहीं लिया गया है। प्रहलाद मोदी को प्रयागराज जाना था। वहां जाने केलिए बार-बार कहा जा रहा है लेकिन वह नहीं जा रहे हैं। पुलिस उनको सुरक्षित यात्रा के लिए लगी है। बातचीत का दौर चल रहा है। -चिरंजीव नाथ सिन्हा, एडीसीपी मध्य